"Mere Dil Mein Tu Hi Tu Hai" lyrics

"Mere Dil Mein Tu Hi Tu Hai"
(from "International Crook" soundtrack)

मेरे दिल में तू ही तू है, मेरा ऐतबार कर ले
जो ये सच है मेरे साथी, ज़रा खुल के प्यार कर ले

मेरे दिल में...

तू है दिल के पास कितनी, तुझे दूर जा के देखा
तेरा प्यार चीज़ क्या है, तेरे पास आ के देखा

जो मिले तेरी मोहब्बत मुझे ज़िंदगी के बदले
मैं खरीद लूँ ख़ुशी से उसे हर ख़ुशी के बदले

वहीं देखा तेरा जलवा जहाँ सर झुका के देखा
ये ग़ज़ब किया जो तूने मुझे मुस्कुरा के देखा